See Chapterwise Important questions Class 12th – 2024

Chapterwise Important questions in chemistry for class 12th

Chapter 1-विलयन


Question-1 राउल्ट का वाष्प का दाब अवनमन नियम क्या है ? इसकी सीमाएं भी लिखिए |
Question-2 परासरण क्या है ? परासरण दाब के लिए सूत्र लिखिए | 298K ताप पर डेसी मोलर यूरिया विलयन का परासरण दाब ज्ञात कीजिये | R=0.082 ली0 वायु0/डिग्री -मोल
Question-3 हेनरी का नियम क्या है ?
Question-4 वांट हॉफ गुणांक क्या है ?
Question-5 मोलल अवनमन स्थिरांक क्या होता है ? 2.25 ग्राम ग्लूकोज (अणुभार=180) को 25 ग्राम जल में घोलने पर हिमांक में 0.93 0C की कमी होती हैं | जल के मोलल अवनमन स्थिरांक की गणना कीजिये |  Question-6 1 ली 93% H2SO4विलयन (भार / आयतन) की मोललता ज्ञात करें विलयन का घनत्व 1.84 ग्राम/मिली है |
Question-7 निम्नलिखित विलयनों में किसका परासरण दाब सर्वाधिक है – (i) 1M KCl (ii)1M (NH4)3PO4 (iii)1M BaCl2 (iv)1M C6H12O6

Chapter 2- विद्युत् रसायन

Question-1 CuSO4 के विलयन में लोहे की कील डालने पर क्या होगा ?
Question-2 कोलराउश का नियम क्या है ?
Question-3 इलेक्ट्रोड विभव क्या होता है ? इसका मान किन कारको पर निर्भर करता है ?
Question-4 विद्युत् रासायनिक श्रेणी क्या है ? इसकी प्रमुख विशेषताएं तथा दो उपयोग लिखिए |
Question-5 नीचे दिए गये सेल के emf की गणना कीजिये | Zn | Zn++ (1M) || Cu++ (1M) | Cu दिया है-E0Cu++/Cu=+0.34V,E0Ag+/Ag=+0.80V
Question-6 फैराडे के विद्युत अपघटन के नियमो को लिखिए |
Question-7 298 K पर 0.20M KCl विलयन की चालकता 0.025 S/cm है | इसकी मोलर चालकता की गणना कीजिये |
Question-8 निम्नलिखित सेल अभिक्रिया के लिए मानक गिब्स ऊर्जा परिवर्तन की गणना कीजिये- Zn | Zn++ (1M) || Cu++ (1M) | Cu दिया है- E0Zn++/Zn=-0.76V, E0Cu++/Cu=+0.34V , F=96500C/mol

Chapter 3- रासायनिक बलगतिकी

Question-1 एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए अर्द्ध आयु 69.3 सेकण्ड है | इस अभिक्रिया के लिए वेग स्थिरांक की गणना कीजिए |
Question-2 सक्रियण ऊर्जा से आप क्या समझते है ? आरहीनियस समीकरण को समझाइये |
Question-3 प्रथम कोटि की अभिक्रिया के लिए समाकलित वेग स्थिरांक K का व्यंजक निकालिये |
Question-4 निम्र पर टिप्पणी लिखिए – (i)अर्द्ध आयु (ii)आभासी एकाणुक अभिक्रिया (iii)शून्य कोटि की अभिक्रिया (iv)ताप गुणांक
Question-5 निम्न अभिक्रिया का वेग (दर) क्या है-

अभिक्रिया:- NO2 + CO2 = CO+ NO
क्रियाविधि-
(i) NO2 + NO= NO + NO3 (slow)
(ii) NO3 + CO = CO2 + NO2 (fast)

Question-6 एक प्रथम कोटि की अभिक्रिया 10 मिनट में 20% पूरी हो जाती है | अभिक्रिया के 75% पूरा होने में समय कितना लगेगा ?
Question-7 अभिक्रिया की कोटि तथा आणविकता में अंतर स्पष्ट कीजिये |
Question-8 प्रथम कोटि की अभिक्रिया के वेग स्थिरांक K का मात्रक लिखिए |

Question-1 अक्रिय गैसों का आयनन विभव अधिक क्यों होता है ? समझाइये |
Question-2 नाइट्रिक अम्ल HNO3 के औद्योगिक निर्माण की विधि का सचित्र वर्णन कीजिये |
Question-3 डीकन विधि द्वारा क्लोरीन Cl2 के निर्माण का सचित्र वर्णन कीजिये |
Question-4 अमोनिया गैस बनाने की हैबर विधि का वर्णन कीजिये |
Question-5 ओज़ोन के निर्माण की किसी औद्योगिक विधि का वर्णन कीजिये |
Question-6 HCl बनाने की प्रयोगशाला विधि लिखिए |
Question-7 SO2 गैस बनाने की प्रयोगशाला विधि लिखिए |
Question-8 क्या होता है जब –
(i) SOगैस K2Cr2O7 के विलयन में प्रवाहित की जाती है |
(ii) फॉस्फोरस को सांद्र HNO3 के साथ गर्म किया जाता है |
(iii) Cl2 गर्म चूने के पानी से क्रिया करता है |
(iv) NH3 गैस नेस्लर अभिकर्मक से क्रिया करता है |
(v) Cl2 की अभिक्रिया गर्म एवं सांद्र NaOH से होती है |
Question-9 कैसे प्राप्त करेंगे –
(i) सल्फर से सल्फ्यूरिक अम्ल
(ii) विरंजक चूर्ण से क्लोरीन गैस
(iii) अमोनियम डाइक्रोमेट से नाइट्रोजन
(iv) सफ़ेद फॉस्फोरस से फॉस्फीन
Question-10 इलेक्ट्रॉनिक विन्यास के आधार पर N,P तथा As की आवर्त सारणी में स्थिति की विवेचना कीजिये |

Chapter 4- d तथा f ब्लॉक तत्व

Question-1 लैंथेनाइड संकुचन को समझाइये |
Question-2 संक्रमण तत्वों की प्रमुख विशेषताएं लिखिए |
Question-3 Zn++ लवण सफ़ेद होते हैं , जबकि Cu++ के लवण नीले | क्यों ?
Question-4 प्रभावी परमाणु क्रमांक ( Effective Atomic Number -EAN ) क्या है ?
Question-5 Fe++ में अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या ज्ञात कीजिये
Question-6 Cu+ आयन रंगहीन होता है जबकि Cu++ आयन रंगीन | कारण बताइये |
Question-7 d-ब्लॉक तत्वों के निम्न गुणों की व्याख्या कीजिये-
(i) परिवर्ती संयोजकता
(ii) अनुचुम्बकीय लक्षण
(iii) रंगीन आयन बनाने की प्रवृत्ति
Question-8 संक्रमण तत्व अनेक संकुल यौगिक बनाते हैं तथा उत्प्रेरक गुण प्रदर्शित करते हैं |क्यों ?

Chapter 5 – उपसहसंयोजक यौगिक

Question-1 निम्न यौगिकों का नाम लिखिए | (i) [Cr(NH3)3Cl3] (ii) [Co(en)2Cl2]Cl
Question-2 समन्वय संख्या क्या है ? K4[Fe(CN)6] में Fe की समन्वय संख्या ज्ञात कीजिये |
Question-3 VBT के आधार पर Fe[F6]3- संकुल आयन की संरचना एवं चुम्बकीय प्रकृति को बताइये
Question-4 उभय दंतुक लिगेंड को उदाहरण सहित समझाइये |
Question-5 निम्न यौगिकों के सूत्र लिखिए
(i) डाईक्लोरो टेट्राएक्वा क्रोमियम(III) नाइट्रेट
(ii) पोटैसियम हेक्सा सायनो आयरन(III)
Question-6 लिगेंड क्या है ? उदाहरण दीजिये |
Question-7 [Fe(CN)6]4- आयन प्रतिचुम्बकीय है जबकि [Fe(CN)6]3- आयन अनुचुम्बकीय है | क्यों ?
Question-8 [Ni(CO)4] चतुष्फलकीय है जबकि [Ni(CN)4]2- वर्ग समतलीय होता है | क्यों ?
Question-9 गुणात्मक विश्लेषण में जटिल यौगिकों का क्या महत्त्व है ?

Chapter 6 हैलोएल्केन तथा हैलोएरीन

Question-1 निम्न पर टिप्पणी लिखिए |
(i) वुर्ट्ज़ फिटिंग अभिक्रिया
(ii) विहाइड़्रोहैलोजनीकरण
(iii) सैटज़ेफ़ नियम
(iv) DDT
Question-2 क्लोरोबेंजीन बनाने की प्रयोगशाला विधि ( सैंडमेयर अभिक्रिया ) लिखिए |
Question-3 एल्किल हैलाइड ध्रुवीय होते हुए भी जल में अमिश्रणीय है ?
Question-4 ग्रिगनार्ड अभिकर्मक क्या है ?
Question-5 SN1 तथा SN2 अभिक्रिया में चार अंतर लिखिए-
Question-6 कैसे प्राप्त करेंगे –
(i) प्रोपीन से प्रोपेन-1-ऑल
(i) ऐनिलीन से क्लोरोबेंजीन
(iii) क्लोरोबेंजीन से नाइट्रोफीनोल
(iv) ब्रोमो मेथेन से प्रोपेनोन
Question-7 हैलोफॉर्म अभिक्रिया क्या है ? क्या CH3CHO आयोडोफोर्म परीक्षण देता है ?समझाइये |
Question-8 फ्रैंकलैंड अभिक्रिया का समीकरण लिखिए |

Chapter-7 एल्कोहल फिनॉल तथा ईथर

Question-1 निम्न पर टिप्पणी लिखिए –
(i)एल्कोहल की जल में विलेयता
(i)एल्कोहल का निर्जलीकरण
(i)राइमर टीमन अभिक्रिया
(i)ऐल्कोहलो का क्वथनांक
Question-2 आणविक सूत्र C4H10O वाले सभी संभव ईथर तथा ऐल्कोहलो के सूत्र लिखिए |
Question-3 ल्यूकास परीक्षण अथवा विक्टर मेयर परीक्षण से प्राथमिक द्वितीयक तृतीयक एल्कोहल में कैसे विभेद करते है ?
Question-4 फिनोल की अम्लीय प्रकृति को समझाइये |
Question-5 लकड़ी के भंजक आसवन से मेथिल एल्कोहल किस प्रकार बनाया जाता है ?
Question-6 स्टार्च से एथिल एल्कोहल किस प्रकार बनाया जाता है ?
Question-7 प्रयोगशाला में डाई एथिल ईथर बनाने की विधि बताइए |
Question-8 कैसे प्राप्त करेंगे-
(i) डाईएथिल ईथर से एथेनॉल
(ii) मेथेनॉल से एथेनॉल
(iii) फिनॉल से पिक्रिक अम्ल
(iv) फिनॉल से सैलिसिलेलडीहाइड

Chapter 8 एल्डिहाइड कीटोन तथा कार्बोक्सिलिक अम्ल

Question-1 निम्न पर टिप्पणी लिखिए –
(i) एल्डॉल संघनन
(ii) कैनिज़ारो अभिक्रिया
(iii) क्रॉस एल्डॉल संघनन
(iv) हेमीएसिटल
Question-2 शुद्ध एसीटोन बनाने की प्रयोगशाला विधि का वर्णन कीजिए ?
Question-3 फॉर्मिक अम्ल बनाने की प्रयोगशाला विधि का वर्णन कीजिए ?
Question-4 प्रयोगशाला में फॉर्मेल्डिहाइड अथवा एसीटैल्डिहाइड बनाने की विधि लिखिए |
Question-5 फोर्मलिन क्या है ? इसके उपयोग लिखिए |
Question-6 यूरोट्रोपिन क्या है इसे बनाने की रासायनिक समीकरण दीजिये |
Question-7 हेल वोलार्ड ज़ेलिंस्की अभिक्रिया क्या है ?
Question-8 कैसे प्राप्त करेंगे-
(i) बेंज़ल्डिहाइड से सिनमिक अम्ल
(ii) बेंज़ल्डिहाइड से बेंजॉइन
Question-9 विशिष्ट गंध वाला कार्बनिक यौगिक A सोडियम हाइड्रॉक्साइड के साथ क्रिया करके दो यौगिक B तथा C बनाता है | यौगिक B का अणु सूत्र C7H8O है | इसका ऑक्सीकरण करने पर पुनः यौगिक A बनता है | यौगिक C को सोडा लाइम के साथ गर्म करने पर बेंज़ीन प्राप्त होती है | A, B तथा C कार्बनिक यौगिकों की संरचनाएं लिखिए | सम्बंधित अभिक्रियाओं के समीकरण भी लिखिए |

Chapter 9 एमीन

Question-1 कार्बिल एमीन अभिक्रिया क्या है ? समझाइये |
Question-2 डाई एजोकरण अभिक्रिया के बारे में लिखिए |
Question-3 एथिल एमीन जल में विलेय है जबकि ऐनिलीन नहीं | क्यों ?
Question-4 प्रयोगशाला में एथिल एमीन बनाने की विधि का वर्णन कीजिये |
Question-5 क्षारकीय प्रबलता के तथा pKb दोनों के क्रम में अलग लिखिए | C2H5-NH2 , C6H5 NHCH3 , (C2H5)2NH , C6H5NH2
Question-6 हिन्स्बर्ग अभिकर्मक का क्या उपयोग है ? एक अभिक्रिया से समझाइये |
Question-7 CH(C2H5)N-CH3 का IUPAC नाम लिखिए |
Question-8 हॉफमैन ब्रोमामाइड अभिक्रिया को उदाहरण सहित बताइये |

Chapter 10

Question-1 मॉलिश परीक्षण क्या है ?
Question-2 DNA तथा RNA में अन्तर लिखिए |
Question-3 विटामिन A, C तथा D के रासायनिक नाम एवं उनकी कमी से होने वाले रोग का नाम लिखिए |
Question-4 प्रोटीन की प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक संरचना से क्या तात्पर्य है ?समझाइये |
Question-5 इन्युलिन से फ्रक्टोज कैसे प्राप्त करते हैं ?
Question-6 अपचायी शर्करा क्या होती है ? उदाहरण दीजिये |
Question-7 ग्लूकोस से ग्लूकोसाज़ोन कैसे बनाते है ? रासायनिक अभिक्रिया लिखिए |
Question-8 निम्न पर टिप्पणी लिखिए-
(i)पेप्टाइड बन्ध
(ii)न्यूक्लियोटाइड
(iii)ग्लूकोस की संरचना

header
header