n-factor kya hai | n-factor ज्ञात करने का तरीका

यौगिक का n-factor kya hai इसे ज्ञात करने के लिए पहले ये देखना होगा कि दिया गया यौगिक किस प्रकार का है उसके आधार पर आसानी से n-factor निकाल सकते हैं-
टाइप 1-
एसिड(Acids) के लिए– यदि केवल एसिड दिया गया है तो आपको इसमें शामिल प्रतिस्थापनीय हाइड्रोजन परमाणु को देखना होगा कि ये कितने हैं । यदि कोई अभिक्रिया दी जाती है तो आपको प्रतिस्थापित हाइड्रोजन परमाणु की जांच करनी होगी।
टाइप 2:
क्षारों (Bases) के लिए – यदि केवल क्षार दिया गया है तो आपको उसमें मौजूद प्रतिस्थापन योग्य हाइड्रॉक्सिल आयन की जांच करनी होगी। यदि कोई अभिक्रिया दी जाती है तो आपको प्रतिस्थापित हाइड्रॉक्सिल आयन की जांच करनी होगी।
टाइप 3:
लवण (Salts) के लिए – आपको लवण पर कुल धनात्मक आवेश की जाँच करनी होगी। यहाँ आपको जल पर विचार करने की आवश्यकता नहीं है।
टाइप 4
रेडॉक्स समीकरण के लिए– आपको ऑक्सीकरण संख्या में परिवर्तन (अर्थात ग्रहण किये या त्यागे गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या) पर विचार करना होगा |
यौगिक का n-factor = उस यौगिक के एक अणु द्वारा ग्रहण किये या त्यागे गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या
तत्व का n-factor = उस तत्व के एक परमाणु द्वारा ग्रहण किये या त्यागे गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या

n-factor क्या है ?

किसी अम्ल (acid) के प्रतिस्थापनीय H+ आयनों की संख्या
किसी क्षार (base) के प्रतिस्थापनीय OH– आयनों की संख्या
किसी आयन (ion) पर उपस्थित कुल आवेश
किसी लवण (salt) का सम्पूर्ण धनावेश
किसी लवण (salt) का सम्पूर्ण ऋणावेश
किसी पदार्थ (Substance) का अभिक्रिया के दौरान परिवर्तित ऑक्सीकरण संख्या

n-factor Examples

Zn++ का n-factor 2
CO3– – का n-factor 2
HCl का n-factor 1
HNO3 का n-factor 1
H2SO4 का n-factor 2
CH3COOH (एसिटिक अम्ल) का n-factor 1
NaOH का n-factor 1
Mg(OH)2 का n-factor 2
NH4OH का n-factor 1
H+ का n-factor 1
OH का n-factor 1
H2C2O4.2H2O (ऑक्सेलिक अम्ल) का n-factor 2
KMnO4 (पोटैशियम परमैंगनेट) का n-factor 5
FeSO4 का n-factor 2
FeSO4(NH4)2SO4.6H20 (मोहर लवण) का n-factor 1
NH3 का n-factor 1
H2O2 का n-factor 2
Ca(OH)2 का n-factor 2
Al(OH)3 का n-factor 3
H3PO4 ( Phosphoric acid) का n-factor 3

Questions

Question-1 सल्फ्यूरिक अम्ल (H2SO4) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =98/2
तुल्यांकी भार =49
Question-2 पोटैशियम परमैंगनेट (KMnO4) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =158/5
तुल्यांकी भार =31.5
Question-3 ऑक्सेलिक अम्ल [ (COOH)2.2H2O ] का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =126/2
तुल्यांकी भार =63
Question-4 फास्फोरिक अम्ल (H3PO4) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =98/2
तुल्यांकी भार =49
Question-5 सोडियम फॉस्फेट (Na3PO4) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =164/3
तुल्यांकी भार =54.6
Question-6 सोडियम हाइड्रोक्साइड (NaOH) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =40/1
तुल्यांकी भार =40
Question-7 कार्बोनेट आयन ( CO3) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =60/2
तुल्यांकी भार =30
Question-8 जिंक आयन (Zn++) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =65/2
तुल्यांकी भार =32.5
Question-9 अमोनिया( NH3 ) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =17/1
तुल्यांकी भार =17
Question-10 हाइड्रोजन परॉक्साइड (H2O2) का तुल्यांकी भार क्या होता है ?
Answer :-
 तुल्यांकी भार = अणुभार /n फैक्टर
तुल्यांकी भार =34/2
तुल्यांकी भार =17