Mole Concept- मोल संकल्पना

मोल की अवधारणा ( Mole Concept)

मात्रकों की अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति (SI system) में सात मौलिक राशियों की इकाइयों(units) में एक SI यूनिट ‘मोल’ भी है| पदार्थ की मात्रा को रसायन विज्ञान में ‘मोल’ में व्यक्त किया जाता है |

      सात मौलिक राशियों की सात इकाइयां(Seven SI Units)

भौतिक राशिप्रतीकइकाई(SI unit) मात्रक का नामप्रतीक
द्रव्यमानmकिलोग्रामkg
समयtसेकंडs
लम्बाईlमीटरm
तापमानTकेल्विनK
विद्युत् धाराIएम्पियरA
पदार्थ की मात्राnमोलmol
प्रदीपन तीव्रताIvकैंडेलाcd
seven SI units

केमिस्ट्री में पदार्थ का अध्ययन किया जाता है |पदार्थ अति सूक्ष्म कणों से बना होता है जैसे परमाणु ,अणु, आयन इलेक्ट्रॉन आदि |थोड़े से पदार्थ की मात्रा में कणों की संख्या अधिक होती है जिन्हे बार बार किसी संख्या से व्यक्त करना जटिल होता है अतः 6.0224×1023कणों की संख्या को एक मोल कहतें है जैसे 12 वस्तुओं को 1 दर्जन कहतें है |

         12 पेन   =    1 दर्जन पेन

    12 परमाणु = 1 दर्जन परमाणु

6.0224×1023 परमाणु = 1 मोल परमाणु

6.0224×1023 अणु = 1 मोल अणु

6.0224×1023  आयन =1 मोल आयन

1  मोल में कणों की संख्या अत्यंत महत्वपूर्ण है |इसे आवोगाड्रो (Avogadro)संख्या भी कहते हैं तथा NA से व्यक्त करते हैं |

1 ग्राम परमाणु भार ,1 ग्राम अणु भार, 1 ग्राम आयन भार ये सब molar द्रव्यमान को ग्राम में व्यक्त करते हैं जबकि 1 ग्राम अणु, 1 ग्राम परमाणु ,1 ग्राम आयन ये सब 1 mol कणों की संख्या को व्यक्त करते हैं|

relation of mol with other quantities

मोलर द्रव्यमान :- जब किसी पदार्थ  के अणु भार को ग्राम में  व्यक्त करते हैं तो वह मात्रा 1 मोल होती है  इसी को उस पदार्थ का मोलर द्रव्यमान कहतें हैं|

Example-CO2 का अणु भार 44 amu होता है, तो यदि हम 44 ग्राम CO2 की बात करें तो 44 ग्राम CO2 का मोलर द्रव्यमान है अर्थात उसके 1 मोल का ग्राम में भार है |

ग्राम परमाणु भार:-जब हम परमाणु भार को ग्राम में व्यक्त करते हैं तो उसे ग्राम परमाणु भार कहते हैं|पदार्थ की तनी मात्रा में परमाणुओं की संख्या 1 मोल होती है|

Example-Mg का भार 24 amu होता है, तो यदि हम 24 ग्राम Mg की बात करें तो 24 ग्राम Mg का मोलर द्रव्यमान है अर्थात उसके 1 मोल का ग्राम में भार है |

ग्राम अणुभार:-जब हम अणु भार को ग्राम में व्यक्त करते हैं तो उसे ग्राम अणुभार कहते हैं पदार्थ की तनी मात्रा में अणुओं की संख्या 1 मोल होती है|

Example-CO2 का अणु भार 44 amu होता है, तो यदि हम 44 ग्राम CO2 की बात करें तो 44 ग्राम CO2 का मोलर द्रव्यमान है अर्थात उसके 1 मोल का ग्राम में भार है |

ग्राम आयनभार:-जब हम आयनभार को ग्राम में व्यक्त करते हैं तो उसे ग्राम आयनभार कहते हैं|पदार्थ की तनी मात्रा में आयनों की संख्या 1 मोल होती है|

Example-CO3– – (Carbonate ion)का आयनभार 60 amu होता है, तो यदि हम 60 ग्राम CO3– – (Carbonate ion) की बात करें तो 60 ग्राम CO3– – (Carbonate ion) का मोलर द्रव्यमान है अर्थात उसके 1 मोल का ग्राम में भार है |

Question: 5 मोल जल कितना होता है ?

Answer:- H2O का अणु भार 18 amu होता है अर्थात 18 ग्राम इसका मोलर द्रव्यमान है | मतलब जल के 18 ग्राम में जल के 1 मोल अणु होते हैं |
1 मोल H2O => 18 ग्राम H2O
5 मोल H2O=> 18×5=90 ग्राम H2O

5 मोल जल , 90 ग्राम जल को कहतें हैं

SEE THIS VIDEO
YouTube player